अमेरिका की पहली महिला उपराष्ट्रपति के तौर पर पद की शपथ ग्रहण करेंगी कमला हैरिस

अमेरिका
सीनेट से इस्तीफा देने के साथ ही भारतीय मूल की 58 वर्षीय कमला हैरिस का अमेरिकी कांग्रेस के उच्च सदन में उनका चार साल का कार्यकाल भी संपन्न हो गया। अमेरिका की नवनिर्वाचित पहली महिला उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने सोमवार को औपचारिक रूप से सीनेट की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। अब वह बुधवार यानी 20 जनवरी को अमेरिका की पहली महिला उपराष्ट्रपति के तौर पर पद की शपथ ग्रहण करेंगी। कमला ने ये इस्तीफा जो बाइडेन के राष्ट्रपति पद की शपथ ग्रहण करने से दो दिन पहले दिया है। बता दें कि भारतीय मूल की कमला हैरिस ने नवंबर 2016 में सीनेट के चुनाव में जीत दर्ज की थी और जनवरी में उच्च सदन की सदस्यता की शपथ ली।

3 नवंबर, 2020 को हुए अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की हार और डेमोक्रेटिक पार्टी के भारी मतों से जीत दर्ज करने के बाद उपराष्ट्रपति उम्मीदवार कमला हैरिस बुधवार को शपथ ग्रहण करते ही इतिहास रच देंगी। शपथ ग्रहण करने के बाद कमला हैरिस अमेरिका की पहली महिला, पहली अश्वेत और दक्षिण एशियाई मूल की पहली उपराष्ट्रपति बन जाएंगी। आपको जानकर हैरानी होगी कि 20 जनवरी को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में कमला हैरिस को अमेरिका की पहली लैटिन अमेरिकी न्यायमूर्ति सोनिया सोटोमायोर उप राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाएंगी। 

इस बीच 6 जनवरी, 2021 को डोनाल्ड ट्रंप समर्थकों द्वारा कैपिटल हिल पर किए गए घतक हमलों के बाद से जो बाइडेन के शपथ ग्रहण समारोह से पहले तनाव की स्थिति बनी हुई है। कैपिटल हिल में सुरक्षा को अलर्ट मोड पर रखा गया है, इसी क्रम में अगले दो दिनों के लिए परिसर में एंट्री और एग्जिट को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है।

Source : Agency

9 + 14 =

Name: धीरज मिश्रा (संपादक)

M.No.: +91-96448-06360

Email: [email protected]